₹1 Trial या Subscription का जाल? Short Drama Apps की कमाई पर बड़ा सवाल
आजकल कई Short Drama Apps पर ₹1 Trial जैसे ऑफर देखने को मिलते हैं। पहली नजर में ₹1 की छोटी रकम देखकर यूज़र को लगता है कि वह सिर्फ ₹1 देकर कंटेंट देख पाएगा। लेकिन कई यूज़र्स को Subscription और AutoPay की पूरी जानकारी नहीं होती। Trial लेने के बाद अगर AutoPay सक्रिय हो जाए और उसे समय पर बंद न किया जाए, तो आगे पैसे कटते रह सकते हैं।
जो लोग पढ़े-लिखे हैं और डिजिटल पेमेंट की अच्छी जानकारी रखते हैं, वे शायद AutoPay और Subscription को आसानी से deactivate कर लें। लेकिन हमारे समाज में बहुत से ऐसे लोग भी हैं जिन्हें सिर्फ UPI से भुगतान करना आता है। उन्हें यह जानकारी नहीं होती कि AutoPay कहाँ से बंद करना है या Subscription कैसे cancel करना है। ऐसे में अगर हर महीने उनके खाते से ₹599, ₹699 या ₹799 जैसी रकम कटती रहे और उन्हें इसकी जानकारी देर से मिले, तो यह गंभीर सवाल खड़ा करता है।
सबसे बड़ा सवाल यही है कि ₹1 Trial के नाम पर यूज़र को पूरी जानकारी कितनी स्पष्टता से दी जा रही है? क्या Trial शुरू करते समय यह साफ बताया जाता है कि आगे Subscription अपने-आप जारी हो सकता है और पैसे कट सकते हैं? अगर जानकारी दी भी जाती है, तो क्या वह इतनी आसान भाषा में होती है कि एक सामान्य UPI यूज़र भी उसे समझ सके?
मैंने Short Drama Apps के बारे में रिसर्च करते हुए ऐसे ऐप्स के Play Store पर करोड़ों डाउनलोड भी देखे हैं। अगर किसी प्लेटफॉर्म के पास इतने बड़े स्तर पर यूज़र हैं और इतना बड़ा audience base है, तो सवाल यह भी है कि क्या ये कंपनियाँ YouTube जैसे प्लेटफॉर्म पर अपना कंटेंट डालकर भी बड़ी कमाई नहीं कर सकतीं? अगर करोड़ों लोग उनका कंटेंट देख सकते हैं, तो फिर कमाई के लिए ऐसे Trial और Subscription मॉडल पर निर्भरता क्यों?
यह किसी एक व्यक्ति या एक ऐप के खिलाफ आरोप नहीं है, बल्कि एक बड़े डिजिटल उपभोक्ता मुद्दे पर सवाल है। डिजिटल पेमेंट का इस्तेमाल करने वाले हर व्यक्ति को यह समझना जरूरी है कि ₹1 का Trial वास्तव में किस शर्त के साथ दिया जा रहा है और उसके बाद क्या भुगतान होगा।
इस मुद्दे पर जनता को भी सवाल उठाना चाहिए। कंपनियों को Trial, Subscription और AutoPay की जानकारी बिल्कुल साफ तरीके से बतानी चाहिए और Cancellation की प्रक्रिया भी इतनी आसान होनी चाहिए कि किसी सामान्य यूज़र को अपना पैसा रोकने के लिए परेशान न होना पड़े।
